भारत

New Delhi: दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिन बारिश के आसार

Admindelhi1
21 May 2025 11:33 AM IST
New Delhi: दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिन बारिश के आसार
x
"मुंबई में भारी बारिश से उड़ानें लेट"

दिल्ली: दिल्ली एनसीआर में दो दिनों से गर्मी सितम ढा रही है। तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा है। हालांकि आज सुबह से ही पुरवाई चल रही है। इसकी वजह से मौसम में आद्रता बढ़ गई है। तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक कल (मंगलवार) को दिल्ली में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया, लेकिन दिल्ली वासियों को 48 से 50 डिग्री सेल्सियस तक गर्मी का एहसास हुआ।

केरल से कर्नाटक व महाराष्ट्र तक बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को देश के दक्षिण पश्चिम तटीय हिस्से में बारिश की संभावना है। खासतौर पर कर्नाटकए केरल व महाराष्ट्र में आज भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस संबंध में आईएमडी ने अलर्ट जारी कर दिया है। यहां बीते दो दिनों से भारी बारिश का दौर चल रहा है। मानसून अंडमान निकोबार और श्रीलंका को पार कर उत्तर की ओर बढ़ रहा है। इससे उम्मीद है कि केरल में मानसून की दस्तक बहुत जल्द होने वाली है।

बारिश के कारण उड़ानें लेट

देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। अब इसका असर फ्लाइट पर भी पडऩे लगा है। इंडिगो ने अपने यात्रियों से रिक्वेस्ट की है कि बारिश के कारण कई उड़ानें लेट हो सकती हैं। इसीलिए एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट का करंट स्टेटस जरूर देख लें।

मुंबई में भारी बारिश, सडक़ो पर भरा पानी

मुंबई के कई हिस्सों में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। यहां पिछले 2 दिनों से झमाझम बारशि देखने को मिल रही है। इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक अगल 72 घंटों तक जमकर बारिश होने की संभावना है।

Next Story