भारत

New Delhi: ईरान में फंसे भारतीयों की सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार गंभीर

Admindelhi1
17 Jun 2025 10:46 AM IST
New Delhi: ईरान में फंसे भारतीयों की सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार गंभीर
x

नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध के कारण भारत सरकार हाई अलर्ट पर है। ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए विदेश मंत्रालय ने एक 24 घंटे सक्रिय कंट्रोल रूम स्थापित किया है।

अपनों की जानकारी के लिए हेल्पलाइन

सरकार ने इसके लिए हेल्पलाइन नंबर और ईमेल सुविधा उपलब्ध कराई है:

टोल-फ्री: 1800118797

कॉल नंबर: +91-11-23012113, +91-11-23014104, +91-11-23017905

व्हाट्सएप: +91-9968291988

ईमेल: [email protected]

तेहरान में भारतीय दूतावास की आपातकालीन हेल्पलाइन

कॉल के लिए: +98 9128109115, +98 9128109109

व्हाट्सएप: +98 901044557, +98 9015993320, +91 8086871709

बंदर अब्बास: +98 9177699036

ज़ाहेदान: +98 9396356649

ईमेल: [email protected]

निकासी प्रक्रिया

भारत ने ईरान में फंसे नागरिकों को निकालने की प्रक्रिया तेज कर दी है। सोमवार रात पहले समूह में 100 भारतीयों को सड़क मार्ग से आर्मेनिया भेजा गया। यह प्रयास नई दिल्ली और तेहरान के बीच कूटनीतिक सहयोग से संभव हुआ।

Next Story