भारत

New Delhi: देश में 100 प्रतिशत महिला साक्षरता आवश्यक: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

Admindelhi1
8 March 2025 4:40 PM IST
New Delhi: देश में 100 प्रतिशत महिला साक्षरता आवश्यक: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला
x
'भारत की प्रगति में योगदान दे रही महिलाओं की परिवर्तनकारी भूमिका का उल्लेख किया"

नई दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारत की प्रगति में योगदान दे रही महिलाओं की परिवर्तनकारी भूमिका का उल्लेख किया और कहा कि देश में 100 प्रतिशत महिला साक्षरता आवश्यक है।

लोकसभा सचिवालय के अनुसार, बिरला ने संविधान सभा की महिला सदस्यों के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि संविधान सभा की 15 महिला सदस्यों का योगदान आज भी राष्ट्र को ऊर्जा प्रदान कर रहा है और भावी पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक शक्ति के रूप में काम कर रहा है।

लोकसभा अध्यक्ष ने महिलाओं के नेतृत्व में विकास का आह्वान किया और कहा कि भारत की नारी शक्ति राष्ट्र को समावेशी विकास की ओर ले जा रही है। उन्होंने 100 प्रतिशत महिला साक्षरता के लक्ष्य को दोहराते हुए इस बात पर जोर दिया कि शिक्षा महिला सशक्तीकरण का आधार है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा और समान अवसरों तक पहुंच के बिना विशेषकर सबसे दूर-दराज के स्थानों और वंचित वर्गों की महिलाओं के लिए सच्चे मायने में समानता हासिल नहीं की जा सकती। बिरला ने कहा कि ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम' महिलाओं के राजनीतिक सशक्तीकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने विज्ञान, रक्षा और उद्यमिता के क्षेत्र में महिलाओं के योगदान पर भी प्रकाश डाला।

Next Story