भारत
नया फरमान जारी हुआ, Delhi AIIMS से आई ये खबर, जानें डिटेल्स
jantaserishta.com
30 Sept 2022 12:23 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
नई दिल्ली: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट्स ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) के नए निदेशक डॉ. एम श्रीनिवास ने नियुक्ति के कुछ दिनों के भीतर ही नया फरमान जारी किया है. उन्होंने सर्कुलर जारी कर सिक्योरिटी गार्ड्स से चाय या अन्य सामान मंगवाने पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं.
इस संबंध में जारी सर्कुलर में कहा गया है कि यह संज्ञान में आया है कि अस्पताल के स्टाफ के कहने पर एक सिक्योरिटी गार्ड को चाय ले जाते देखा गया. इस तरह की घटनाओं से न सिर्फ सुरक्षा के साथ समझौता होता है बल्कि इससे सुरक्षा सेवाओं की छवि पर भी नकारात्मक असर पड़ता है.
सर्कुलर में कहा गया कि ऐसे में यह निर्देश दिए जाते हैं कि सुरक्षा और मरीजों की सहायता के लिए तैनात किए गए सिक्योरिटी स्टाफ से किसी अन्य तरह का काम नहीं कराया जाएगा. निर्देशों का उल्लंघन होने पर संबंधित ऑफिस के प्रभारी और कैंटीन इंचार्ज को जिम्मेदार ठहराया जाएगा. ठीक इसी तरह अगर कोई सिक्योरिटी गार्ड ड्यूटी के दौरान कुछ खाते पाया गया तो उसका नाम वेतन भुगतान रजिस्टर से हटा दिया जाएगा.
बता दें कि डॉ. एम श्रीनिवास ने हाल ही में डॉ. रणदीप गुलेरिया की जगह एम्स का डायरेक्टर पद संभाला है. श्रीनिवास इससे पहले एसिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल हैदराबाद (ESIC Medical College) के डीन थे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





