भारत
डॉक्टरों को चुनाव का काम सौंपने पर नया विवाद, जिला प्रशासन का फैसला
jantaserishta.com
18 Jun 2023 5:24 PM IST

x
जिला प्रशासन ने इसे एक त्रुटि बताया।
कोलकाता (एजेंसी) पश्चिम बंगाल में आगामी पंचायत चुनावों में डॉक्टरों को चुनाव संबंधी कार्य सौंपने के हावड़ा जिला प्रशासन के फैसले पर राज्य में रविवार को एक विवाद खड़ा हो गया। हावड़ा जिले के कुछ सरकारी डॉक्टरों को चुनाव संबंधी ड्यूटी में शामिल होने के निर्देश मिले हैं।
एसोसिएशन ऑफ हेल्थ सíवस डॉक्टर्स, पश्चिम बंगाल ने इस पर अपनी आपत्ति जताते हुए राज्य चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। एसोसिएशन ने यह जानने की मांग की कि जिला प्रशासन उन्हें पीठासीन अधिकारी या मतदान अधिकारी के कार्य का आवंटन कैसे कर सकता है। इसने कहा यह एक अभूतपूर्व फैसला है। इस बीच, हावड़ा जिला प्रशासन ने इसे एक त्रुटि बताया। हावड़ा के अतिरिक्त जिलाधिकारी एस. पाल ने कहा कि डॉक्टरों को भेजे गए निर्देशों पर अमल नहीं किया जाएगा। राज्य में पंचायत चुनाव 8 जुलाई को होने हैं। वोटों की गिनती 11 जुलाई को होगी।
Tagsपश्चिम बंगालपश्चिम बंगाल पंचायत चुनावडॉक्टरपश्चिम बंगाल न्यूज़west bengalwest bengal panchayat electiondoctorwest bengal news
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





