भारत

IPL मैच से पहले एक नया विवाद, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
19 April 2023 12:25 PM IST
IPL मैच से पहले एक नया विवाद, जानें पूरा मामला
x

फाइल फोटो

जयपुर (आईएएनएस)| राजस्थान में बहुप्रतीक्षित आईपीएल मैच शुरू होने से कुछ ही घंटे पहले एक नया विवाद खड़ा हो गया। राज्य के खेल मंत्री अशोक चांदना ने मंगलवार शाम यहां सवाई मान सिंह (एसएमएस) स्टेडियम के निरीक्षण के दौरान राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) द्वारा स्टेडियम में किए गए निर्माण पर नाराजगी जताते हुए कहा कि आरसीए ने एमओयू का उल्लंघन किया है।
चांदना ने कहा कि आरसीए ने आईपीएल से पहले एसएमएस स्टेडियम में दो नए सीटिंग बॉक्स बनवाए हैं और अनावश्यक रूप से जगह पर कब्जा कर लिया है।
उन्होंने कहा, इस अस्थायी स्टैंड के कारण खेल विभाग के कर्मचारी कार्यालय नहीं जा पा रहे हैं।
हालांकि, आरसीए के अध्यक्ष वैभव गहलोत ने खेल मंत्री द्वारा की गई आपत्तियों पर पलटवार करते हुए कहा कि एमओयू के नियमों और शर्तों के अनुसार काम किया गया है।
तीन साल के लंबे इंतजार के बाद बुधवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आईपीएल का मैच होगा। यह मैच राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story