भारत

भारत में शुरू हुई नई कॉलर ट्यून, सुनाई दे रहा है ये संदेश

jantaserishta.com
17 Jan 2021 9:06 AM IST
भारत में शुरू हुई नई कॉलर ट्यून, सुनाई दे रहा है ये संदेश
x

कोरोना वायरस के खिलाफ दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू होने के साथ ही टीका पर आधारित नई कॉलर ट्यून जारी की गई है। इसमें अमिताभ बच्चन की जगह वीओ आर्टिस्ट जसलीन भल्ला की आवाज है। कॉलर ट्यून में टीकाकरण अभियान के बारे में जागरूकता फैलाने और अफवाहों पर लगाम कसने का संदेश है।

कॉलर ट्यून है, 'नया साल कोविड-19 की वैक्सीन के रूप में नई आशा की किरण लेकर आया है। भारत में विकसित टीका बीमारी के खिलाफ सुरक्षित और प्रभावी है। कोविड के विरुद्ध हमें प्रतिरोधक क्षमता देती है। भारतीय वैक्सीन पर भरोसा करें। अपनी बारी आने पर वैक्सीन जरूर लगवाएं। अफवाहों पर भरोसा ना करें।

'बता दें कि पहले की कॉलर ट्यून में अमिताभ बच्चन की आवाज थी। हाल में दिल्ली हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर कर केंद्र से कॉलर ट्यून से अमिताभ बच्चन की आवाज हटाने का इस आधार पर निर्देश देने की मांग की गई थी कि वह खुद और उनके परिवार के कुछ सदस्य संक्रमित हो गए थे।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story