भारत

चचेरी बहन की शादी में पहुंची नई दुल्‍हनिया हुई लापता, पति को 2 लड़कों पर शक

Nilmani Pal
4 May 2024 6:47 AM IST
चचेरी बहन की शादी में पहुंची नई दुल्‍हनिया हुई लापता, पति को 2 लड़कों पर शक
x
जाने पूरा माजरा

यूपी। गोरखपुर के पिपराइच क्षेत्र में एक नवविवाहित दुल्हन शादी के 16वें दिन चचेरी बहन की शादी से लापता हो गई। पति ने ससुराल के दो युवकों के खिलाफ पिपराइच थाने में अपहरण का केस दर्ज कराया है। पुलिस केस दर्ज कर तीनों की तलाश कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के सोनराइज उर्फ बड़े गांव के एक युवक की शादी 14 अप्रैल को गुलरिहा थाना क्षेत्र की एक लड़की से हुई है। शादी के 16वें दिन दुल्हन के चचेरी बहन की शादी 30 अप्रैल क्षेत्र के एक मैरिज हॉल से संपन्न हो रही थी।

पीड़ित का कहना है शादी समारोह में उसकी पत्नी भी गई थी। आरोप है कि रात करीब 1130 बजे ससुराल के शेरा और विशाल उसकी पत्नी को बहला फुसलाकर भगा ले गए। पिपराइच पुलिस शेरा और विशाल के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर तलाश में जुटी है।

Next Story