भारत

नई दुल्हन ने रात में बॉयफ्रेंड को बुलाया घर, घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ मंजर, फिर...

jantaserishta.com
29 May 2021 5:46 PM IST
नई दुल्हन ने रात में बॉयफ्रेंड को बुलाया घर, घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ मंजर, फिर...
x

DEMO PIC

अभी चार दिन पहले ही दुल्हन वह अपनी ससुराल लौटी थी...

उत्‍तर प्रदेश के गोरखपुर के तुर्कमानपुर मोहल्ले से शादी के एक महीने के अंदर ही एक दुल्हन अपने दोस्त और एक अन्य युवक के साथ नकदी सहित 15 लाख रुपए के कीमत के गहने लेकर फरार हो गई। दुल्हन के फरार होने की घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। परिवारीजनों को खबर लगते ही 112 नम्बर पर सूचना दी। परिजनों ने राजघाट थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, गोरखपुर के राजघाट थाना क्षेत्र के तुर्कमान पुर पटवारी टोला के रहने वाले मनीष कुशवाहा की शादी 27 अप्रैल 2021 को तिवारीपुर इलाके के जाफरा बाजार स्थित युवती से हुई थी। लॉक डाउन के नियमों का पालन करते हुए मनीष गाजे-बाजे के साथ बारात ले लेकर अधियारी बाग स्थित मैरेज हाउस पहुंचे। बारात पहुंचने के बाद हिंदू रीति रिवाज के अनुसार पहले द्वारपूजा उसके बाद जयमाल और फिर दूल्हा दुल्हन ने सात फेरे लिए। 29 अप्रैल को मनीष के बहुभोज का कार्यक्रम उनके घर पर ही संपन्न हुआ। बीच में दुल्हन पहली विदाई के तहत मायके गई। अभी चार दिन पहले ही दुल्हन वह अपनी ससुराल लौटी थी।
लेकिन बीते 27 मई की रात में वह अपने दोस्त और एक अन्य युवक के साथ रात में 12 बजे के बाद चुपके से गहने और नकदी लेकर फरार हो गई। इस बारे में दुल्हन के पति मनीष कुशवाहा ने बताया कि रात का वक़्त था सारे लोग सोए थे। लेकिन जब सुबह नींद खुली तो पत्नी गायब थी। जिसकी सूचना हम लोगों ने तत्काल डायल 112 नम्बर को दी मौके पर पीआरवी के पुलिसकर्मी भी पहुंचे सीसीटीवी कैमरे देखा तो सारी घटना सामने आई। मनीष ने बताया कि घर से कैश, जेवरात, कपड़े और अन्य सामान सहित कुल करीब 15 लाख रुपए के सामान लेकर वह फरार हुई है। राजघाट पुलिस मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story