
x
सिरोही। माउंट आबू सब्जी मंडी में सब्जी लेने पहुंचे युवक की बाइक चोरी हो गई। पीड़ित ने माउंट आबू पुलिस को बताया कि बाइक कुछ दिन पहले की खरीदी है। अभी उसके नंबर भी नहीं मिले। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने बाइक और चोर की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार धामसरा मुंगथला निवासी हरीराम पुत्र अंबा राम गरासिया ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह वर्तमान में सालगांव भील बस्ती माउंट आबू में निवास कर रहा है। मंगलवार शाम 8:00 बजे वह सब्जी खरीदने के लिए अपनी नई बाइक लेकर सब्जी मंडी गया हुआ था। वहां बाइक मीट मार्केट के सामने खड़ी कर दुकान पर सब्जी ले रहा था। कुछ ही मिनट बाद जब वह सब्जी लेकर वापस लौटा तो बाइक गायब मिली। काफी तलाश करने पर भी कुछ पता नहीं चला।
माउंट आबू पुलिस ने मामला दर्ज कर इस मामले की जांच हेड कॉन्स्टेबल दलपत सिंह को सौंपी है। आबूरोड सदर थाना क्षेत्र के खड़ात गांव में जमीनी विवाद के चलते मारपीट करने का मामला सामने आया है, परिवादी महिला ममता ने थाने में रिपोर्ट देकर बताया िक सोमवार शाम को वह अपने परिवार के साथ घर पर बैठी थी। इस दौरान सरिया डंडे सहित अन्य हथियार लेकर 10 से 15 लोग उसके घर में आए और घर में घुस कर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर मारपीट की और परिवादी के भाई राजेश पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और मौके से टेम्पो में सवार होकर भाग गए। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में निबाराम, कानाराम, थानाराम, अचलाराम, भावाराम, हेमाराम सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Next Story





