भारत

नई शुरूआत, बेटियों के नाम पर सड़कों का नामकरण

jantaserishta.com
2 Nov 2022 7:08 PM IST
नई शुरूआत, बेटियों के नाम पर सड़कों का नामकरण
x

DEMO PIC 

एक नई पहल हुई है, यहां एक सड़क को लाड़ली लक्ष्मी पथ नाम दिया गया है।
भोपाल (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से बेटियों के मानसम्मान को बढ़ाने की दिशा में एक नई पहल हुई है, यहां एक सड़क को लाड़ली लक्ष्मी पथ नाम दिया गया है। इसी तरह पूरे प्रदेश के 52 जिलों में बेटियों के नाम पर सड़कों का नामकरण होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी के भारत माता चौराहे पर ह्यलाड़ली लक्ष्मी पथह्य लोकार्पण कार्यक्रम में कहा है कि बड़े लोगों के नाम पर सड़क का नाम रखने की परंपरा पुरानी है। देश दुनिया में आज पहली बार बेटियों के नाम पर किसी मार्ग का नामकरण किया जा रहा है। भोपाल में भारत माता चौराहे से पॉलिटेक्निक चौराहे तक का मार्ग जो अभी स्मार्ट सिटी सड़क से जाना जाता है, अब 'लाडली लक्ष्मी पथ' के रूप में जाना जाएगा।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बेटियों के सम्मान से बड़ा कोई दूसरा सम्मान नहीं है। हमने तय किया है कि प्रदेश के सभी 52 जिलों में 'लाड़ली लक्ष्मी पथ' विकसित किए जाएंगे। इन पथ के दोनों ओर बालिकाओं और महिलाओं के कल्याण एवं उन्नति के लिए संचालित योजनाओं, महिला सशक्तिकरण से संबंधित जानकारियाँ प्रदर्शित की जाएंगी। इससे मां-बहन, बेटियां और समाज जागरूक होगा।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना का क्रियान्वयन मेरे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण काम रहा है। बेटियां सक्षम हों, प्रसन्न रहें और अपने जीवन में उपलब्धियां अर्जित करें, यही मेरी कामना है।
मुख्यमंत्री चौहान ने कार्यक्रम में शामिल लाड़ली लक्ष्मियों का पुष्प-वर्षा कर अभिवादन किया और उन्हें आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री चौहान के साथ लाड़ली लक्ष्मियों ने सेल्फी भी ली।
शहडोल से आई लाड़ली लक्ष्मी अवनि श्रीवास्तव ने बताया कि योजना से मिली राशि से उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहायता मिली है। अवनि वर्तमान में बीसीए का कोर्स कर रही हैं। अवनि ने लाड़ली लक्ष्मियों के पोषण, शिक्षण और केरियर का ध्यान रखने के लिए मुख्यमंत्री चौहान का आभार माना।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story