भारत

देश की राजनीति में इतना बड़ा फर्जीवाड़ा नहीं देखा: संजय झा

jantaserishta.com
31 Jan 2025 4:30 PM IST
देश की राजनीति में इतना बड़ा फर्जीवाड़ा नहीं देखा: संजय झा
x
नई दिल्ली: यमुना के पानी में जहर मिलाने वाले बयान के लिए जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर शुक्रवार को निशाना साधा। उन्होंने आप नेता को "देश की राजनीति का सबसे बड़ा फर्जीवाड़ा" करार दिया।
संजय झा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा, "हमने देश की राजनीति में इतना बड़ा फर्जीवाड़ा नहीं देखा, जो व्यक्ति जेल जाता है और इस्तीफा नहीं देता है। बिहार में आप देखेंगे कि कोई अगर जेल गया तो उसने तुरंत इस्तीफा दिया। (केजरीवाल) अब यमुना को लेकर बयान दे रहे हैं। हम अपने राज्य से आते हैं, बिहार से आते हैं और जब कोई बिहार के बारे में बुरा बोलता है तो हमें दुख होता है और हम उसका विरोध करते हैं। सोचते हैं कि कैसे वे बोल रहे हैं? केजरीवाल हरियाणा से आते हैं और हरियाणा पर आरोप लगा रहे हैं। यह उनकी हताशा दिखा रहा है। दिल्ली की जनता ने ठान लिया है कि दिल्ली में एनडीए की सरकार बनानी है।"
केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल ने भी यमुना के पानी में जहर वाले बयान पर कहा, "केजरीवाल को झूठ बोलने की आदत है। लोगों को गुमराह करने और फिर उससे बच निकलने की आदत है। उनकी झूठ बोलने की आदत इस बात से पता चलती है कि वह यमुना का पानी पीने के बाद भी जिंदा हैं। अगर यमुना नदी में जहर मिलाया होता तो वह आज जीवित नहीं होते। मैं इतने साल से दिल्ली में रह रहा हूं, यमुना का पानी पीता हूं, दिल्ली के लोग पानी पीते हैं। यह सिर्फ झूठ बोलने वाले लोग हैं।"
दिल्ली चुनाव 2025 को लेकर भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, ''यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक जीत होगी। केजरीवाल ने अब तक दिल्ली के लोगों को ठगने का काम किया है। वह सिर्फ झूठ बोलते हैं। दिल्ली की जनता को अब उन पर भरोसा नहीं है।
पीएम मोदी के 'फिट इंडिया' अभियान पर भाजपा सांसद भोला सिंह ने कहा, "प्रधानमंत्री लगातार देश के युवाओं और नागरिकों को स्वस्थ रहने की सलाह देते हैं। साथ ही युवाओं को वह स्वास्थ्य के प्रति प्रोत्साहित भी करते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story