भारत

'मम्मी को कभी तकलीफ न होने देना'...नौजवान ने खत्म की जिंदगी, गर्लफ्रेंड के लिए छोड़ा ये मैसेज

jantaserishta.com
11 Sept 2024 9:27 AM IST
मम्मी को कभी तकलीफ न होने देना...नौजवान ने खत्म की जिंदगी, गर्लफ्रेंड के लिए छोड़ा ये मैसेज
x
मामले की जांच जारी.
गाजियाबाद: गाजियाबाद के नंदग्राम थानाक्षेत्र में रहने वाले युवक ने मंगलवार तड़के फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो सुसाइड नोट मिला। दीदी और प्रेमिका के लिए मार्मिक अंदाज में लिखे सुसाइड नोट में युवक ने अपनी आखिरी इच्छा तो लिखी, लेकिन आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं की।
मूलरूप से थाना पारू जिला मुजफ्फरपुर बिहार के गांव कटवाड़ा निवासी 25 वर्षीय कुंदन कुमार ठाकुर नंदग्राम थानाक्षेत्र के बनवारी नगर में ओमपाल यादव के मकान में किराये पर रहता था। वह एक निजी कंपनी में काम करता था। पुलिस के मुताबिक कुंदन ने मंगलवार तड़के अपने कमरे में पंखे से चादर का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह मकान मालिक ने उसे फंदे पर लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। एसीपी नंदग्राम का कहना है कि मौके से पुलिस को सुसाइड नोट बरामद हुआ है।
पुलिस के मुताबिक मौके से मिले सुसाइड नोट को कुंदन ने बिहार की अपनी मूलभाषा में लिखा है। उसने लिखा कि दीदी अब हम नहीं रहना चाहते हैं। मम्मी को अपने साथ में रखिएगा। दुखी न रहने देना। अब हम नहीं रहेंगे और मम्मी को कभी तकलीफ न होने देना, इसका ध्यान रखना।
कुंदन ने प्रेमिका का नाम लिखकर कहा कि मुझे माफ कर देना और तुम शादी कर लेना। कुंदन ने अंतिम इच्छा में लिखा कि जीजा अगर मैं मर गया तो मुझे अपने गांव लेकर जरूर चलिएगा। अंत में उसने गुडबाय लिखा । डीसीपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि मोबाइल की कॉल डिटेल खंगालने पर पता चला कि कुंदन एक लड़की के साथ प्यार में था। सुसाइड नोट में आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। अंदेशा है कि प्रेमिका से अनबन होने पर उसने आत्महत्या की है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story