भारत

आयुर्वेदिक मसाज के बहाने नीदरलैंड की महिला से बलात्कार, आरोपी पकड़ाया

jantaserishta.com
19 March 2022 10:59 AM IST
आयुर्वेदिक मसाज के बहाने नीदरलैंड की महिला से बलात्कार, आरोपी पकड़ाया
x

जयपुर: राजस्थान के जयपुर में एक विदशी महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। महिला नीदरलैंड की रहने वाली है। उसने आरोप लगाया है कि जयपुर के एक होटल में एक व्यक्ति ने आयुर्वेदिक मसाज के बहाने उसके साथ बलात्कार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कथित घटना बुधवार की है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने शिकायत के हवाले से बताया कि अज्ञात आरोपी ने सिंधी कैंप के पास एक होटल में आयुर्वेदिक मसाज के दौरान महिला से दुष्कर्म किया। महिला ने इस बारे में गुरुवार शाम सिंधी कैंप थाने में भादंसं की धारा 376 के तहत शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार आरोपी बिजू मुरलीधरन को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। केरल का मूल निवासी मुरलीधरन यहां खातीपुरा इलाके में किराये के मकान में रहता है। सिंधी कैंप एसएचओ गुंजन सोनी के मुताबिक आरोपी ने गुनाह कबूल कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने आरोपी व्यक्ति को आयुर्वेदिक मालिश के लिए उस जगह पर बुलाया था जहां वह अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ रुकी थी। उन्होंने बताया कि पीड़िता मेडिकल कराया गया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। महिला (31 वर्ष) अपने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ पर्यटकों के एक समूह के रूप में 12 मार्च को दिल्ली आई थी।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story