
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
जयपुर: राजस्थान के टोंक जिले में 1 अगस्त तक नेटबंद रहेगा। संभागीय आयुक्त अजमेर भंवर लाल ने शनिवार को देर रात आदेश जारी कर दिए। जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल ने जिले के दो कस्बों मालपुरा व टोडा में नेटबंद करने की अनुशंषा की थी। दरअसल, पिछली बार कांवड़ यात्रा के दौरान विवाद हो गया था। दो समुदाय आमने-सामने हो गए थे। एक समुदाय के लोगों ने कावंड़ यात्रा में विघ्न डालने की कोशिश की थी। पिछली घटना से सबक लेते हुए प्रशासन ने यह आवश्यक कदम उठाए है। प्रशासन की तमाम सुरक्षा और अनुमाति के बावजूद मालपुरा में कांवड़ यात्रा की समिति ने यात्रा निरस्त कर है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने मालपुरा में अगले 48 घंटे इंटरनेट बंद रखने के आदेश दिए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





