भारत

“मेरे प्यारे दोस्त” कहकर नेतन्याहू ने, PM मोदी का किया अभिनंदन

SHIDDHANT
25 Feb 2026 9:10 PM IST
“मेरे प्यारे दोस्त” कहकर नेतन्याहू ने, PM मोदी का किया अभिनंदन
x
दोनों देशों के बीच व्यापार, रक्षा और तकनीकी साझेदारी को समर्थन
Israel इज़राइल: प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जेरूसलम आगमन पर गर्मजोशी भरा स्वागत किया। नेतन्याहू ने मोदी को संबोधित करते हुए कहा, "मेरे प्यारे दोस्त नरेंद्र मोदी, मैं आज यहां आपके आने से बहुत खुश हूं। मैं इतना खुश कभी नहीं हुआ, जितना इज़राइल के एक महान दोस्त, भारत-इज़राइल गठबंधन के एक महान चैंपियन, दुनिया के मंच पर एक महान नेता के यहां आने से हुआ हूं। मेरे प्यारे दोस्त आपका और आपके खास प्रतिनिधिमंडल का जेरूसलम में स्वागत है।

इस अवसर पर नेतन्याहू ने दोनों देशों के बीच गहन कूटनीतिक और आर्थिक संबंधों पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत और इज़राइल के बीच सुरक्षा, रक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी समेत विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग लगातार बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी की यह दौरा द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने और वैश्विक मंच पर साझेदारी को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है। नेतन्याहू ने मोदी और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कहा कि भारत और इज़राइल की साझेदारी सदियों पुराने सांस्कृतिक और ऐतिहासिक बंधन पर आधारित है। उन्होंने दोनों देशों के बीच बढ़ते हुए व्यापार, रक्षा और तकनीकी साझेदारी को भी सराहा।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर कहा कि भारत और इज़राइल के संबंध सौहार्द, रणनीतिक सहयोग और वैश्विक चुनौतियों के समाधान में मजबूत बने हुए हैं। दोनों नेता भविष्य में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, हरित ऊर्जा, कृषि तकनीक और सुरक्षा क्षेत्र में और सहयोग बढ़ाने के लिए सहमत हुए। इस दौरे के दौरान दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया और द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया।
Next Story
null