नेता जी बोले- पहले मतदान, फिर जलपान, लेकिन खुद नहीं जा रहे वोट देने

लखनऊ: राष्ट्रीय लोकदल के चीफ जयंत चौधरी ने आज पश्चिमी यूपी के 11 जिलों की 58 सीटों पर चल रही वोटिंग को लेकर मतदाताओं से अपील की है कि अच्छी और हितैषी सरकार चुनने के लिए मतदान जरूर करें। हालांकि, न्यूज एजेंसी एएनआई ने जानकारी दी है कि खुद जयंत चौधरी वोट नहीं डालेंगे। जयंत चौधरी के कार्यालय की ओर से बताया गया है कि जयंत चुनावी रैलियों में व्यस्त हैं, इसलिए वोट डालने मथुरा नहीं जा पाएंगे, जहां से वह वोटर हैं।
पहले मतदान, फिर जलपान
— Rashtriya Lok Dal (@RLDparty) February 10, 2022
अपने मत का उपयोग अवश्य करें। #UPElections2022 pic.twitter.com/LfNPS8ffja
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





