फंसे नेता जी! भैंसे की सवारी पड़ी भारी, पुलिस ने दर्ज की FIR, जानें क्या है पूरा मामला

मधेपुरा. बिहार में हो रहे पंचायत चुनाव (Bihar Panchayat Election) के दौरान अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं. नेता जी मतदाता को रिझाने के लिए क्या-क्या नहीं करते लेकिन इस बार नेता जी को नामांकन के दौरान नाटक मंहगा पर गया. बीते 6 अक्टूबर को जिले के कुमारखंड प्रखंड कार्यालय में मुखिया पद के लिए नामांकन को आए एक प्रत्याशी को भैंसे की सवारी करनी इस कदर मंहगी पड़ी कि मामला केस तक जा पहुंचा है. भैंसा पर सवार होकर प्रखंड निर्वाचन कार्यालय पहुंचने के कारण अनुमंडल पदाधिकारी के आदेश पर प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी ने उस प्रत्याशी पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कुमारखंड थाना में मामला दर्ज कराया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





