भारत

भतीजे ने किया रेप, खेत में चाची के साथ जबरदस्ती बनाया वीडियो

Nilmani Pal
23 Sept 2021 9:35 PM IST
भतीजे ने किया रेप, खेत में चाची के साथ जबरदस्ती बनाया वीडियो
x
शर्मनाक घटना

झारखंड के धनबाद में विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म (Rape) की घटना सामने आई. बलियापुर में रिश्ते को शर्मशार करते हुए भतीजे ने चाची से रेप किया. पीड़िता खेत में सब्जी तोड़ने गई थी. इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचा और दुष्कर्म को अंजाम दिया. आरोपी का नाम आजाद महतो बताया गया है. जानकारी के मुताबिक आरोपी महिला का पीछा करते हुए खेत पहुंच गया, जहां पीड़िता के साथ जोर-जबरदस्ती कर रेप किया. घटना का वीडियो भी बना लिया. और वीडियो को वायरल करने की धमकी पीड़िता को दी. पीड़िता ने इस सिलसिले में आरोपी के खिलाफ बलियापुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

पीड़िता ने बताया कि वह अपने खेत में सब्जी तोड़ने गई हुई थी. उसी दौरान आचनक गांव का एक लड़का वहां पहुंच गया, और उसके साथ जोर-जबरदस्ती करने लगा. आरोपी ने उसके दुष्कर्म किया. युवक रिश्ते में उसका भतीजा है. पीड़िता के मुताबिक वह जब नहाने या पानी भरने जाती थी, तो आरोपी उसे देखता रहता था. लेकिन भतीजा होने के कारण उससे ऐसा घटना की उम्मीद नहीं थी. उसे न्याय चाहिए. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया है. पुलिस आरोपी की गिरफ्तार के लिए छापेमारी कर रही है. पीड़िता की मेडिकल जांच करायी गयी है. घटना से गांव में आक्रोश का माहौल है.

Next Story