भारत

भाजपा नेता के भतीजे ने थार से कुचलकर युवक की कर दी हत्या, वारदात CCTV में खेद

jantaserishta.com
24 Dec 2022 9:32 PM IST
भाजपा नेता के भतीजे ने थार से कुचलकर युवक की कर दी हत्या, वारदात CCTV में खेद
x
पढ़े पूरी खबर
सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले में भाजपा नेता के भतीजे ने थार से कुचलकर एक युवक की हत्या कर दी. जिले के मकरोनिया थाना क्षेत्र की यह घटना है. गुरुवार (22 दिसंबर) देर रात अपनी एसयूवी (थार) में सवार एक भाजपा नेता ने युवक को कुचल दिया. पीड़ित जगदीश से भाजपा नेता मिश्री चंदन गुप्ता का चुनावी मामले को लेकर विवाद हो गया था. जगदीश को पहले पीटा गया और बाद में थार कार ने टक्कर मार दी. सोशल मीडिया पर इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे आरोपियों ने जानबूझकर कार से युवक को कुचल कर मार डाला.
जगदीश को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद मृतक के गुस्साएं परिजनों ने मकरोनिया चौराहे पर शव को रखकर सड़क जाम कर दिया.
पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
वहीं, इस पूरे मामले की प्रमुख वजह नगर पालिका चुनावी रंजिश बताई जा रही है. हत्या के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमों को बनाकर कई जगहों पर भेजा गया है. पुलिस ने भाजपा नेता मिश्री गुप्ता और उनके परिवार के सदस्यों सहित सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. हत्या और आईपीसी की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस बाकी अन्य की तलाश कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story