भारत

भांजे ने किया मामा-मामी का Murder, फायरिंग कर उतारा मौत के घाट

Nilmani Pal
17 July 2024 1:26 AM GMT
भांजे ने किया मामा-मामी का Murder, फायरिंग कर उतारा मौत के घाट
x
डबल मर्डर

यूपी UP News। लखनऊ Lucknow के इंदिरा नगर थाना क्षेत्र के तकरोही में एक किशोर ने मंगलवार रात घर के अंदर अपने मामा राजेन्द्र सिंह (65) और मामी सरोज (60) की गोली मार कर हत्या कर दी। उसने तीन राउण्ड फायरिंग की थी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। राजेन्द्र का बेटा Auto Driver ऑटो ड्राइवर श्रवण सिंह भी इस घटना में घायल हुआ है।

किशोर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। ACP Vikas Jaiswal एसीपी विकास जायसवाल के मुताबिक राजेन्द्र अक्सर बहन से झगड़ा करते थे। मंगलवार रात वह किशोर की मां पुष्पा को नशे में गालियां दे रहे थे। इससे गुस्साये भांजे ने फायरिंग कर दी। आरोपी की मां अपने पति से विवाद होने के बाद से मायके में रह रही थी। इस घर में उसके चार भाई रहते थे।

तकरोही की जयनगर कालोनी में गन्ना विभाग से चतुर्थ श्रेणी पद से रिटायर राजेन्द्र सिंह पत्नी सरोज और तीन भाइयों के साथ एक ही घर में रहते थे। भाई जगत पाल के मुताबिक रात करीब नौ बजे राजेन्द्र नशे में घर आये थे। उनका किसी बात पर बहन पुष्पा से विवाद हो गया जिसके बाद भांजे ने दोनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

मां से मामा का विवाद होता देख भांजे ने विरोध किया तो राजेन्द्र उससे उलझ गए। इस पर भांजा अपने कमरे में गया और तमंचा लेकर आ गया और फायरिंग कर दी। सिर व सीने में गोली लगते ही राजेन्द्र लहूलुहान होकर गिर पड़े। यह देख उनकी पत्नी सरोज बचाने दौड़ी तो भांजे ने उन पर भी फायर कर दिया। दोनों की मौके पर मौत हो गई।

मामा-मामी की हत्या करने का आरोपी भांजा तीन दिन पहले ही अपने एक दोस्त से तमंचा लेकर आया था। वह घर में मां के रहने को लेकर रोजाना होने वाली कलह से काफी परेशान था। उसने मां से कहा भी था कि सही कर देंगे एक दिन मामा को...। हादसे के बाद पुलिस भांजे को अपने साथ लेकर चली गई। बताया जा रहा है कि भांजे ने कुबूला कि राजेन्द्र मामा सबसे ज्यादा उनकी मां को परेशान करते थे। मंगलवार रात को वह बहुत ज्यादा गालियां मां को दे रहे थे...इस वजह से उसे ज्यादा गुस्सा आ गया और वह फायरिंग कर बैठा था। राजेन्द्र के भाई जगतपाल चौहान ने भी घटनास्थल पर मौजूद लोगों से स्वीकार कि भाई राजेन्द्र नशे में थे और वह बहन पुष्पा को गालियां दे रहे थे। भांजे ने मना भी किया लेकिन वह बहन को गालियां देता रहा।

Next Story