भारत

टोना टोटका के शक में भतीजे ने की चाचा की हत्या, बेटी दया की भीख मांगती रही

jantaserishta.com
24 April 2024 11:53 AM IST
टोना टोटका के शक में भतीजे ने की चाचा की हत्या, बेटी दया की भीख मांगती रही
x
पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
लखनऊ: लखनऊ से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सगे भतीजे ने जमीन के विवाद के बाद टोना टोटका के शक में अपने ही चाचा को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद ग्राणीणों में आक्रोश है।
ग्रामीण आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
उधर, मृतक की बेटी मालती ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि हम लोग भिंडी, करेला तोड़ने खेत में गए थे। इसके बाद घर वापस आ रहे थे। लेकिन, इस बीच रास्ते में हरीराम ने हमारे पिता को साइकिल से गिरा दिया और मारने लगे और वो मेरे पिता को लाठी से डंडे से बुरी तरह पीटने लगा। मैंने उसने दया की भीख मांगी कि मेरे पिता को छोड़ दो, लेकिन उसने मेरी एक नहीं सुनी और मेरे पिता को बेरहमी से पीटता रहा। मालती ने आगे कहा, "इसके बाद उसने मेरे पिता पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, मैंने उसे बहुत रोका, लेकिन उसने मेरे बाल पकड़कर मुझे पीछे की ओर धकेल दिया और मेरे पिता पर ताबड़तोड़ हमला करने लगा। इस बीच, कई लोगों की मदद लेने की कोशिश की थी, लेकिन मुझे कोई भी नहीं मिला और जब तक मैं वहां पहुंची, तब तक वो लोग मेरे पिता को बुरी तरह से जख्मी कर चुके थे।"
मृतक की बेटी ने मीडिया को बताया कि हमलावरों को शक था कि हम लोग उन पर टोना टोटका कराते हैं, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं था। पिछले महीने भी उन्होंने हमसे झगड़ा किया था। उधर, पुलिस ने मीडिया से बातचीत के दौरान स्पष्ट कर दिया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आपसी रंजिश का लगता है। जांच जारी है। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story