
x
Jharkhand झारखंड: पश्चिमी सिंहभूम जिले के जेटेया थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी ही बुआ की धारदार हथियार से हत्या कर दी।आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह लंबे समय से बुआ के तानों से मानसिक रूप से परेशान था और इसी गुस्से में उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब राकेश सिंकू नामक शख्स ने जेटेया थाने में टुरिया गगराई नामक महिला की हत्या की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और एक विशेष टीम का गठन किया। जांच के दौरान घटनास्थल से हरे रंग की टी-शर्ट और नीले रंग की पैंट बरामद की गई। ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला कि ये कपड़े गांव के ही गागा गगराई के हैं। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जहां उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
आरोपी ने बताया कि 9 अप्रैल की रात वह कुल्हाड़ी लेकर पहले से ही घात लगाकर बैठा था। जैसे ही टुरिया गगराई वहां पहुंचीं, उसने उन पर हमला कर दिया। पहले पेट में वार किया और फिर सिर पर प्रहार कर उनकी हत्या कर दी।
वारदात के बाद आरोपी ने शव को घसीटकर खेत में छिपा दिया और घटना में इस्तेमाल कुल्हाड़ी को कुचिका नदी में फेंक दिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर नदी से हथियार बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी गागा गगराई को गिरफ्तार कर लिया है और उसका बयान दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल से खून से सने कपड़े, मिट्टी समेत अन्य साक्ष्य भी जब्त किए गए हैं। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।
Tagsझारखंड हत्यापश्चिमी सिंहभूम क्राइमजेटेया थाना मामलारिश्तों की हत्याबुआ की हत्याकुल्हाड़ी से वारग्रामीण हत्या केसपुलिस जांच झारखंडचाईबासा न्यूजघरेलू विवाद हत्याजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi newsJharkhand murderWest Singhbhum crimeJeteya police station casemurder of relativesaunt's murderaxe attackvillager murder casepolice investigation JharkhandChaibasa newsdomestic dispute murder
Next Story





