भारत

हत्या ब्रेकिंग: भतीजे ने चाचा को मार डाला, फिर हुआ ये चौंकाने वाला खुलासा

jantaserishta.com
9 Sept 2022 4:26 PM IST
हत्या ब्रेकिंग: भतीजे ने चाचा को मार डाला, फिर हुआ ये चौंकाने वाला खुलासा
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
नालंदा: नालंदा जिले के मानपुर थाना इलाके के मकदुआने गांव में भूमि विवाद में भतीजे ने चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान बुद्धन यादव (30 वर्ष) के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बुद्धन यादव की पत्नी को हिरासत में ले लिया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों ने बताया कि बड़े भाई की मौत के बाद बुद्धन ने अपनी भाभी से ही शादी कर लिया। बड़े भाई के हिस्से का एक बीघा जमीन में 5 कट्ठा का हिस्सा बुधन्न को ही मिला था। उस जमीन पर गोतिया के लोगों की नजर थी। उसके हिस्से की जमीन को वह देना नहीं चाहता था। इसी को लेकर 15 साल से सुनील यादव, सूबे कुमार और सौरभ कुमार के बीच विवाद चल रहा था।
शुक्रवार को सुनील यादव की पत्नी और बुद्धन की पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने लगा, जिसके बाद सुनील अपने दोनों भाइयों के साथ हथियार और लाठी डंडे लेकर आया और मारपीट करते हुए सुनील ने ताबड़तोड़ 5 गोली उसके सीने में उतार दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।
थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि भूमि विवाद में गोली मारकर हत्या की बात बतायी जा रही है। मौके से सुनील यादव की पत्नी को हिरासत में लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेजा गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story