भारत

नेपाल के राष्ट्रपति को इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर भारत लाया गया

jantaserishta.com
19 April 2023 11:25 AM IST
नेपाल के राष्ट्रपति को इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर भारत लाया गया
x
काठमांडू (आईएएनएस)| नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल को इलाज के लिए बुधवार को विमान से भारत लाया गया। उनके कार्यालय ने यह जानकारी दी है। कार्यालय के अनुसार, 13 मार्च को पदभार ग्रहण करने वाले 78 वर्षीय राष्ट्रपति नई दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में इलाज कराएंगे।
मंगलवार को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद उन्हें काठमांडू के त्रिभुवन यूनिवर्सिटी टीचिंग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
इस महीने में यह दूसरी बार है जब पौडेल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पिछले हफ्ते गैस्ट्राइटिस की समस्या के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story