भारत

नेपाल के पीएम ने पीएम मोदी की मां के निधन पर शोक जताया

jantaserishta.com
30 Dec 2022 1:07 PM IST
नेपाल के पीएम ने पीएम मोदी की मां के निधन पर शोक जताया
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' ने शुक्रवार को अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर शोक व्यक्त किया। प्रचंड ने ट्वीट किया, "श्रीमती हीराबा मोदी के निधन के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ है। इस दुखद घड़ी में मैं पीएम मोदी जी और परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।"
100 वर्षीय हीराबेन का शुक्रवार सुबह अहमदाबाद के यू.एन. मेहता अस्पताल में निधन हो गया, जहां उन्हें बुधवार को दिल से संबंधित कुछ समस्याओं के लिए भर्ती कराया गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story