भारत

नेपाली व्यक्ति को 1 किलो 78 ग्राम अफीम सहित किया गिरफ्तार

Admin4
14 March 2024 10:49 AM GMT
नेपाली व्यक्ति को 1 किलो 78 ग्राम अफीम सहित किया गिरफ्तार
x
किन्नौर। जिला किन्नौर में पुलिस थाना मूरंग के तहत ठोपन में पुलिस ने एक नेपाली व्यक्ति को 1 किलो 78 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दिनेश शाही निवासी करनाली आंचल नेपाल के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम एनएच-5 पर गश्त कर रही थी। इस दौरान उन्होंने शक के आधार पर आरोपी को रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1 किलो 78 ग्राम से अधिक अफीम बरामद हुई। एसपी किन्नौर सृष्टि पांडे ने मामले की पुष्टि की है।
Next Story