भारत

नेपाल पुलिस ने की फायरिंग, 1 भारतीय नागरिक की मौत, जानिए वजह

jantaserishta.com
5 March 2021 8:57 AM IST
नेपाल पुलिस ने की फायरिंग, 1 भारतीय नागरिक की मौत, जानिए वजह
x

फाइल फोटो 

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में नेपाल पुलिस की फायरिंग में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है. पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि तीन भारतीय नेपाल गए थे, नेपाल पुलिस से उनका विवाद हो गया और नेपाल पुलिस ने भारतीय नागरिकों पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक भारतीय की मौत हो गई है.

दरअसल पीलीभीत में स्थित नेपाल सीमा टिल्ला नंबर 4 गांव के रहने वाले गोविंदा अपने दोस्त गुरमेज और पप्पू के साथ नेपाल गया था. शाम को सूचना मिली गोविंदा को नेपाली पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है. इस खबर के बाद गांव में हड़कंप मच गया. बाकी गोविंदा के बाकी दो दोस्तों की तलाश शुरू हुई, लेकिन अभी वह लापता हैं.
घटना के बाद से भारत-नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी अलर्ट कर दी गई है. इस मामले में पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश ने बताया कि तीन भारतीय नागरिक नेपाल गए थे, वहां नेपाली पुलिस से आमना सामना हो गया, इस मुठभेड़ में नेपाली पुलिस की गोली से एक युवक की मौत हो गई है.
एसपी जयप्रकाश के मुताबिक, मृतक के दोनों साथियों में से एक नेपाल में है, जबकि दूसरा भारत आ गया है, लेकिन अभी दोनों लापता हैं, मौके पर एसडीएम, सीओ के साथ थाने की पुलिस मौजूद है और बॉर्डर पर कोई भी समस्या नहीं है, फिर भी फोर्स पूरी तरीके से अलर्ट है और हम नेपाली पुलिस और प्रशासन के संपर्क में हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story