भारत
नेपाल पीएम ने सीमा मुद्दों को जल्द सुलझाने का भारत से किया आग्रह
jantaserishta.com
1 Jun 2023 4:32 PM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भारत दौरे पर पहुंचे नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' ने गुरुवार को कहा कि दोनों देशों के बीच लंबित सीमा मुद्दे द्विपक्षीय रूप से हल होने चाहिए। उन्होंने दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक संयुक्त बयान में ये बात कही।
प्रचंड ने कहा, मैं पीएम मोदी से आग्रह करता हूं कि बातचीत के जरिए सीमा मुद्दों को सुलझाया जाए। नेपाल के प्रधान मंत्री की टिप्पणी कालापानी-लिंपियाधुरा-लिपुलेख ट्राई-जंक्शन क्षेत्र पर दोनों देशों के बीच क्षेत्रीय विवाद के संदर्भ में थी, जिस पर दोनों देश दावा करते हैं।
उन्होंने मोदी को नेपाल आने का निमंत्रण भी दिया। प्रचंड ने दिल्ली में हैदराबाद हाउस में संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान कहा, मैंने प्रधानमंत्री मोदी को नेपाल आने का निमंत्रण दिया है। मैं नेपाल में उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक हूं।
Tagsप्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंडपुष्प कमल दहलनेपाल पीएमपीएम मोदीPrime Minister Pushpa Kamal Dahal PrachandaPushpa Kamal DahalNepal PMPM Modi
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





