भारत
नेपाल के प्रधानमंत्री ने पूर्व रॉ प्रमुख से गुप्त मुलाकात की, केपी ओली का दावा
jantaserishta.com
8 July 2023 12:17 PM IST

x
काठमांडू: नेपाल के सीपीएन-यूएमएल के अध्यक्ष केपी ओली ने शुक्रवार को कहा कि अपनी हालिया भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने पूर्व रॉ प्रमुख सामंत गोयल से गुप्त मुलाकात की। नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री ओली ने कहा कि "प्रचंड गोयल के आवास पर गए और उनसे मुलाकात की लेकिन उसके बारे में कुछ नहीं बताया।" प्रचंड 31 मई से 3 जून तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर थे। उन्होंने अन्य लोगों के अलावा भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी, लेकिन गोयल के साथ उनकी मुलाकात के बारे में कोई खबर नहीं थी।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर 2020 में ओली ने विवादित क्षेत्र के मुद्दे पर भारत के साथ मतभेद सुधारने के लिए काठमांडू में गोयल से मुलाकात की थी। मई 2020 में, नेपाल सरकार ने उन विवादित क्षेत्रों को शामिल करते हुए एक नया नक्शा जारी किया था।
ओली ने कहा कि मैं काठमांडू में तत्कालीन रॉ चीफ से मिला था लेकिन इसे छुपाया नहीं। ओली और गोयल के बीच मुलाकात के बारे में मीडिया में खबर आने के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान जारी कर ओली तथा गोयल के बीच मुलाकात की बात स्वीकार की थी। लेकिन बैठक में क्या बातचीत हुई इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी।
ओली ने आगे कहा कि यूएमएल को बदनाम करने की आदत रही है। रॉ के चीफ नेपाल आए और मुझसे मिलने की इच्छा जताई तो मैं उनसे मिला। अपनी भारत यात्रा के दौरान प्रचंड गोयल से मिलने उनके आवास पर गये थे। लेकिन मैं उनसे काठमांडू में मिला, गोयल के आवास पर नहीं। मैं उनसे छुपकर नहीं मिला। वह मेरे आवास पर आए और मैंने नेपाली लोगों और देश के हितों के बारे में बात की। लेकिन वह (प्रचंड) इस मुलाकात को स्वीकार नहीं कर सकते और यह नहीं बता सकते कि क्या चर्चा हुई।
Tagsनेपालकेपी ओलीपूर्व रॉ प्रमुखदिल्लीपुष्प कमल दहल प्रचंडNepalKP OliFormer RAW ChiefDelhiPushpa Kamal Dahal Prachanda
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





