भारत

नेपाल विमान दुर्घटना: जले हुए शवों में भारत के 4 मृतकों की पहचान करने में परिजन विफल

jantaserishta.com
19 Jan 2023 8:59 AM IST
नेपाल विमान दुर्घटना: जले हुए शवों में भारत के 4 मृतकों की पहचान करने में परिजन विफल
x
जानें पूरा अपडेट.
गाजीपुर (उत्तर प्रदेश (आईएएनएस)| नेपाल में एक विमान दुर्घटना में मारे गए गाजीपुर के चार युवकों के परिजन शवों की पहचान करने में विफल रहे। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। चारों युवाओं के परिजन मंगलवार को पार्थिव शरीर लेने के लिए काठमांडू पहुंचे थे। गाजीपुर जिले के अधिकारियों ने कहा कि अब शोक संतप्त परिजन शनिवार को शवों की पहचान करने का दूसरा प्रयास करेंगे।
मृतक अभिषेक कुशवाहा के बड़े भाई अभिनेश कुशवाहा ने बताया, हमें कम से कम 25 जले हुए शव दिखाए गए, लेकिन हम अभिषेक की पहचान नहीं कर पाए।
एक बार शिनाख्त की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद शवों को सौंपने से पहले डीएनए परीक्षण किया जाएगा। हालांकि नेपाल सरकार को अभी यह तय करना है कि प्रोटोकॉल के मुताबिक शव सीधे परिजनों को सौंपे जाएंगे, या भारत भेजे जाएंगे।
15 जनवरी को पोखरा में दुर्घटनाग्रस्त हुए यति एयरलाइंस के एटीआर 72 विमान में गाजीपुर के चार और बिहार के एक शख्स सहित पांच भारतीय सवार थे।
जया सिंह, तहसीलदार, कासिमाबाद , गाजीपुर ने कहा, पांच शोक संतप्त परिवारों में से प्रत्येक से एक व्यक्ति, एक नायब तहसीलदार और एक पुलिस कांस्टेबल के साथ शवों की पहचान के लिए काठमांडू गए हैं।
हादसे में गाजीपुर के सोनू जायसवाल, अभिषेक कुशवाहा, विशाल शर्मा, और अनिल कुमार राजभर की मौत हो गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story