
मधुबनी: नेपाल में शुक्रवार 13 मई को होने वाले स्थानीय निकाय की चुनाव को लेकर सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। 11 मई को सीमा सील होगी और मतदान समाप्ति के बाद खुलेगी। इस दौरान पर्यटकों व मालवाहकों की आवाजाही रोक दी जाएगी। सिर्फ इमरजेंसी सेवा वाली गाड़ियां ही आ-जा सकेंगी। शुक्रवार को स्थानीय निकाय के मतदान को लेकर नेपाली प्रशासन सतर्क है। सोमवार को नेपाल धनुषा जिला के एपीएफ एसपी प्रकाश कुमार सुवेदी ने पिपरौन एसएसबी के साथ बैठक कर यह जानकारी देते हुए बताया कि मतदान के लिए 72 घंटे तक सीमा सील रहेगी। उन्होंने बताया कि नेपाल में 13 मई को मतदान है। इसको लेकर 10 मई की रात 12 बजे से लेकर 13 मई की रात 12 बजे तक भारत-नेपाल की सीमा सील रहेगी। निकाय चुनाव के मतदान की तिथि नजदीक आते ही सीमावर्ती क्षेत्र के प्रशासन की सरगर्मियां बढ़ गई है। सुरक्षा के दृष्टिगत सूचनाओ का आदान-प्रदान शुरू कर दिया है। नेपाल के गृह मंत्रालय की ओर से मिले आदेश के क्रम में एसपी ने सीमावर्ती क्षेत्र के अधिकारियों को पत्र लिखकर 72 घंटे सीमा सील रखने को कहा है। इस आदेश के बाद नेपाली प्रशासन ने सीमा पार पिपरौन जटही मार्ग सहित अन्य बर्डर पर वाहनों की जांच-पड़ताल तेज कर दी है। चुनाव को लेकर गाड़ी मालिकों सहित आम लोगों की सूचना दी जा रही है। मौके पर एसएसबी की और से बलवंत सिंह, दिलीप कुमार मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





