भारत

Nepal Flood: नेपाल में बाढ़ से तबाही, 105 भारतीयों समेत 200 से ज्यादा विदेशी पर्यटक लापता

jantaserishta.com
26 Aug 2026 3:51 PM IST
Nepal Flood: नेपाल में बाढ़ से तबाही, 105 भारतीयों समेत 200 से ज्यादा विदेशी पर्यटक लापता
x
देखें वीडियो.

नई दिल्ली: तिब्बत की ओर से अचानक आई बाढ़ ने नेपाल के रसुवा जिले में भारी तबाही मचाई है. लेन्दे खोला (भोटेकोशी नदी) में अचानक आई बाढ़ से टिमुरे बाजार और रसुवा सीमा नाके के कस्टम क्षेत्र में बहुत भारी नुकसान हुआ. हादसे में अब तक आठ लोगों की मौत हो गई है. रसुवा में आई भीषण बाढ़ के कारण 13 जलविद्युत परियोजनाएं प्रभावित हुई हैं. बाढ़ के तेज बहाव में कई वाहन और अन्य सामान बह गए.

बाढ़ के खतरे को देखते हुए काठमांडू ट्रैफिक पुलिस ने काठमांडू से रसुवा, नुवाकोट, चितवन और धादिङ जाने वाले वाहनों की आवाजाही को रोक दिया गया है. बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव अभियान तेजी से जारी है. बचाव के लिए 15 हेलीकॉप्टर भी उतारे गए हैं.
नेपाल सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल राजाराम बस्नेत ने बताया कि बुसी और तुसु जैसे प्रभावित इलाकों से 25 लोगों को बचाया गया है. बचाव अभियान के लिए कुल 15 हेलीकॉप्टर उतारे गए हैं. इममें 7 हेलीकॉप्टर नेपाली सेना और आठ हेलीकॉप्टर अन्य एजेंसियों के हैं. मछली ट्रेनिंग कैंप में एक मेडिकल सेंटर भी बनाया गया है. यहां घायलों का इलाज जारी है. प्रभावित इलाकों में मेडिकल और बचाव टीमें तैनात की गई हैं.
मृतकों और घायलों की संख्या का अब तक पता नहीं चल पाया है. स्थानीय अधिकारियों और नदी के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को पहले ही अलर्ट कर दिया गया था. अधिकारियों का कहना है कि सेना और मेडिकल टीमें फिलहाल बचाव अभियान में लगी हैं.
बाढ़ कितनी भयानक है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बाजार और सीमा क्षेत्र में खड़े कई वाहन पानी के तेज बहाव में बह गए. बाढ़ के कारण परियोजनाओं के बांध, विद्युतगृह, पहुंच मार्ग और अन्य बुनियादी ढांचे को भी नुकसान पहुंचा है. हालांकि, वास्तविक नुकसान का विस्तृत आकलन स्थलीय निरीक्षण के बाद ही किया जा सकेगा.
नेपाल के रसुवा जिले में आई अचानक बाढ़ के बाद हालात गंभीर बने हुए हैं. नेपाल पर्यटन बोर्ड के मुताबिक, 105 भारतीय पर्यटकों समेत 384 पर्यटकों और पदयात्रियों का अब तक पता नहीं चल पाया है. बाढ़ में अब तक 8 लोगों की मौत की जानकारी है. राहत-बचाव के लिए 15 हेलीकॉप्टर लगाए गए हैं.
भोटेकोशी नदी में बुधवार सुबह अचानक पानी बढ़ने से टिमुरे बाजार और रसुवा सीमा नाके के कस्टम क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ. तेज बहाव में कई वाहन बह गए. बाढ़ से 13 जलविद्युत परियोजनाएं भी प्रभावित हुई हैं. प्रभावित इलाकों में बचाव अभियान लगातार जारी है.
384 पर्यटकों का पता नहीं
नेपाल पर्यटन बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, लापता 384 लोगों में 291 विदेशी नागरिक तथा 93 नेपाली नागरिक हैं. विदेशी पर्यटकों में भारतीयों के अलावा ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड्स, अमेरिका, मलेशिया, ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका के नागरिक शामिल हैं.
पर्यटन बोर्ड, पर्यटक पुलिस, स्थानीय प्रशासन तथा सुरक्षा एजेंसियां लापता लोगों की जानकारी जुटा रही हैं. ट्रेकिंग गाइडों की मदद से भी प्रभावित इलाकों में लोगों की तलाश की जा रही है.
25 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
वहीं, नेपाल सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल राजाराम बस्नेत के मुताबिक, बुसी तथा तुसु जैसे प्रभावित इलाकों से 25 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है. बचाव अभियान में 15 हेलीकॉप्टर लगाए गए हैं. इनमें 7 नेपाली सेना के हैं, जबकि 8 दूसरी एजेंसियों के हैं.
मछली ट्रेनिंग कैंप में मेडिकल सेंटर बनाया गया है. यहां घायलों का इलाज किया जा रहा है. प्रभावित इलाकों में मेडिकल टीमों के साथ बचाव दल भी तैनात हैं.
13 जलविद्युत परियोजनाओं को नुकसान
बाढ़ के तेज बहाव से 13 जलविद्युत परियोजनाएं प्रभावित हुई हैं. कई परियोजनाओं के बांध, विद्युतगृह तथा पहुंच मार्ग को नुकसान पहुंचा है. बाजार और सीमा क्षेत्र में खड़े वाहन भी पानी में बह गए. नुकसान का पूरा आकलन जमीनी जांच के बाद किया जाएगा.
बाढ़ के खतरे को देखते हुए काठमांडू ट्रैफिक पुलिस ने रसुवा, नुवाकोट, चितवन तथा धादिंग जाने वाले वाहनों की आवाजाही रोक दी है. नदी के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को भी अलर्ट किया गया है.
भारत-नेपाल सीमा पर SSB अलर्ट
नेपाल में बाढ़ के बाद भारत-नेपाल सीमा पर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है. SSB ने 11 रेस्क्यू एंड रिलीफ टीमों को तैयार रखा है, जबकि 7 अतिरिक्त टीमें स्टैंडबाय पर हैं.
कोसी तथा नारायणी नदी बेसिन में पानी बढ़ने की आशंका को देखते हुए निगरानी की जा रही है. उत्तर और पूर्वी बिहार के साथ उत्तर प्रदेश में घाघरा-कर्णाली और उत्तराखंड में महाकाली नदी तंत्र से जुड़े संवेदनशील इलाकों पर भी नजर रखी जा रही है.
सीमा पर तैनात SSB की बटालियनों को स्थानीय प्रशासन के संपर्क में रहने के निर्देश दिए गए हैं. जरूरत पड़ने पर इन टीमों को राहत तथा बचाव अभियान में लगाया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story