भारत की यात्रा पर नेपाल के सेना प्रमुख, दिया गया गार्ड आफ आनर

नई दिल्ली: नेपाल सेना प्रमुख जनरल प्रभुराम शर्मा भारत की चार दिवसीय दौरे के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं। भारत पहुंचे नेपाल सेना प्रमुख शर्मा को साउथ ब्लाक में गार्ड आफ आनर दिया गया। वे यहां भारतीय सेना के 'जनरल' की मानद रैंक प्राप्त करेंगे। जनरल शर्मा भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय संबंधों में सुधार के साथ-साथ सुरक्षा बलों के संयुक्त प्रशिक्षण पर चर्चा करेंगे। यह यात्रा नेपाली प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के जून 2021 में चुने जाने के बाद नई दिल्ली के साथ संबंधों को मजबूत करने के प्रयासों के रूप में बड़ी मानी जा रही है।
दिल्ली: नेपाल सेना प्रमुख जनरल प्रभुराम शर्मा को साउथ ब्लॉक में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। नेपाल सेना प्रमुख ने इसके बाद राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर भारत के सेना प्रमुख एम. एम. नरवणे भी मौजूद थे। pic.twitter.com/k4tS8ugIap
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 9, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





