ना गवर्नर, मुख्यमंत्री और मंत्री फिर भी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर, जमकर हो रही किरकिरी

बीजेपी की उत्तराखंड इकाई के अध्यक्ष मदन कौशिक को सोमवार को राज्य पुलिस ने बागेश्वर में प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हुए 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया. ऐसे में यह मामला काफी चर्चा में आ गया. वहीं एक वरिष्ठ अधिकारी ने गलती स्वीकारते हुए गलतफहमी की वजह से ऐसा हुआ. बता दें कि बागेश्वर पहुंचने पर राज्य बीजेपी प्रमुख को गार्ड ऑफ ऑनर देने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही हैं. मदन कौशिक पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के मंत्रिमंडल में सदस्य थे और उन्हें हाल में राज्य भाजपा अध्यक्ष बनाया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





