भारत

न हैंडल पकड़ा, न जान की परवाह! हाईवे पर दो युवकों का खतरनाक स्टंट वायरल

jantaserishta.com
14 Oct 2026 11:20 AM IST
न हैंडल पकड़ा, न जान की परवाह! हाईवे पर दो युवकों का खतरनाक स्टंट वायरल
x
वीडियो हुआ वायरल.
नवादा: बिहार के नवादा में नेशनल हाइवे-20 पर दो युवकों का चलती बाइक पर जानलेवा स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दो अलग-अलग बाइक पर सवार दो युवक तेज रफ्तार में बाइक की सीट पर खड़े होकर बिना हैंडल पकड़े बाइक चलाते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो हाइवे का है, जहां दिनभर भारी वाहनों का आना जाना लगा रहता है.
वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि जिस सड़क पर युवक स्टंट कर रहे हैं. वहां सामने से ट्रक बस और अन्य बड़े वाहन तेजी से आ-जा रहे हैं. ऐसे में जरा सी चूक या बैलेंस बिगड़ने पर युवकों की जान जा सकती थी और बड़ा सड़क हादसा हो सकता था. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देख लोग हैरान हैं और युवकों की लापरवाही पर नाराजगी जता रहे हैं.
लोगों का कहना है कि ऐसे खतरनाक स्टंट करना न सिर्फ स्टंटबाजों की जान के लिए खतरा हैं, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा बनते हैं और ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए. बिहार के कई इलाकों में अक्सर बाइक स्टंट के मामले सामने आते रहे हैं. युवा सोशल मीडिया पर लाइक, फॉलोअर्स और व्यूज पाने के चक्कर में अपनी जान को खतरे में डाल रहे हैं. ट्रैफिक नियमों को खुलेआम अनदेखा कर नेशनल हाइवे को स्टंट का अड्डा बनाया जा रहा है.
इस वायरल वीडियो का मामला नवादा के यातायात थाना पुलिस ने दर्ज कर लिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है. वीडियो में दिख रहे बाइक के नंबर प्लेट और युवकों की पहचान करने की कोशिश लगातार की जा रही है. युवकों की पहचान के बाद व्हीकल एक्ट के तहत सख्त जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि सड़क पर इस तरह के खतरनाक स्टंट बिल्कुल न करें और यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें. साथ ही अगर कोई स्टंट करते दिखे तो सूचना तुरंत पुलिस को दें. फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story