भारत

न पुलिस का डर न पकड़े जाने की चिंता! जवान को कुचला, शराब तस्करों के हौंसले बुलंद

jantaserishta.com
20 Sept 2023 11:15 PM IST
न पुलिस का डर न पकड़े जाने की चिंता! जवान को कुचला, शराब तस्करों के हौंसले बुलंद
x
इलाज के दौरान मौत हो गई.
देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया में शराब तस्करी की सूचना पर बैरियर लगाकर तस्करों को पकड़ने गए सिपाही को शराब तस्करों ने गाड़ी से रौंद डाला. गंभीर रूप से घायल सिपाही की इलाज के दौरान मौत हो गई. सिपाही महानंद यादव गाजीपुर जिले के जमानिया थाना क्षेत्र के हरिवल्लभपुर गांव के निवासी थे. यह घटना बुधवार सुबह के समय हुई आरोपी ते रफ्तार स्कोर्पियो को लेकर फरार हो गए. पुलिस आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है.
पुलिस ने बिहार नंबर BR 28 P 2507 की गाड़ी को बरामद कर लिया है. तलाशी के दौरान गाड़ी से कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. यह घटना थाना भटनी के घांटी बाजार पुलिस चौकी के केरवनिया पुल पर लगे चेकपोस्ट पर हुई.
एडिशनल एसपी राजेश सोनकर ने बताया कि गाड़ी रोकने के दौरान स्कोर्पियो बैरियर से टकरा गई और बैरियर का एक हिस्सा सिपाही के सर से टकरा गया. जहां इलाज के दौरान 28 साल के सिपाही महानन्द यादव की मौत हो गई.
सिपाही महानंद यादव 2016 पुलिस में भर्ती हुए थे. परिवार में उनके माता, पिता, पत्नी और एक 6 वर्ष का बेटा शिवांश है. राजकीय सम्मान के साथ शव को देवरिया लाया गया. जहां सलामी देने के बाद उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सोनकर ने बताया कि गाड़ी पुलिस के कब्जे में है, पुलिस आगे की जांच में जुटी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story