भारत
न पुलिस का डर, न कानून का खौफ...सड़क पर हुड़दंग का LIVE वीडियो
jantaserishta.com
4 Nov 2025 5:54 PM IST

x
वीडियो हुआ वायरल.
हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक खतरनाक और चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है. इसमें कुछ युवक कारों की छत पर चढ़कर डांस और स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि यह घटना हाफिजपुर थाना क्षेत्र के बुलंदशहर रोड के पास की है, जहां एक शादी समारोह के दौरान गाड़ियों का लंबा काफिला निकला था. इसी दौरान कुछ युवकों ने बीच सड़क पर हुड़दंग शुरू कर दिया.
वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि कई युवक चलती कारों की छत पर चढ़कर डांस कर रहे हैं. कुछ ने तो गाड़ी की खिड़की से बाहर निकलकर स्टंट भी किया. इन हरकतों से न सिर्फ खुद की जान खतरे में डाली गई बल्कि हाईवे पर यातायात भी पूरी तरह बाधित हो गया. गाड़ियों का लंबा जाम लग गया और राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी.
वायरल वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई है. हाफिजपुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है और इसमें शामिल युवकों की पहचान की जा रही है. ट्रैफिक प्रभारी विशाल यादव ने कहा है कि वीडियो के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वीडियो कब और किस मौके पर शूट किया गया था.
सूत्रों के मुताबिक, यह पूरा मामला एक शादी समारोह से जुड़ा हुआ है. बारात के दौरान युवकों ने मस्ती के नाम पर हाईवे को ही डांस फ्लोर बना दिया. कई गाड़ियां धीमी रफ्तार में चल रही थीं, जबकि कुछ युवक उनकी छत पर चढ़कर डांस और स्टंट कर रहे थे. इस तरह की हरकतों ने सड़क सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ाकर लोगों की जान जोखिम में डाल दी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





