Top News

न बाप बड़ा न भैया, सबसे बड़ा रुपैया…पैसे के लेन-देन को लेकर फादर को जलाया जिंदा

jantaserishta.com
1 Dec 2023 12:53 PM IST
न बाप बड़ा न भैया, सबसे बड़ा रुपैया…पैसे के लेन-देन को लेकर फादर को जलाया जिंदा
x

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पैसे के लेनदेन को लेकर एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। आरोपी ने अपनी पत्नी और बेटे के साथ मिलकर भाई को जिंदा जला दिया और उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

मरने वाला मुंबई के चर्च में फादर था। मामला राजधानी के बिलखिरिया थाना क्षेत्र का है, जहां हरिकिशन राणा, जिसकी उम्र 60 साल थी, उसे जिंदा जला दिया गया। यह काम उसके भाई के अलावा भाई की पत्नी और भतीजे ने मिलकर किया। घटना 27 नवंबर की है जिसमें उसके छोटे भाई से 50 हजार के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। मृतक ने मृत्यु पूर्व जो बयान दिया है, उसमें कहा है कि उसके भाई, भाई की पत्नी व भाई के बेटे ने मिलकर पहले मारपीट की और मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी।

गंभीर हालत में हरिकिशन का हमीदिया अस्पताल में इलाज चला और उसकी गुरुवार को मौत हो गई। हरिकिशन की मृत्यु पूर्व दिए गए बयान और उनकी पत्नी के बयान के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story