भारत

'पड़ोसी चिढ़ाते थे'...मासूम की हत्या मामले में हैरान करने वाला खुलासा

jantaserishta.com
13 Dec 2024 12:53 PM IST
पड़ोसी चिढ़ाते थे...मासूम की हत्या मामले में हैरान करने वाला खुलासा
x

सांकेतिक तस्वीर

आरोपी गिरफ्तार.
श्रावस्ती: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले की पुलिस और एसओजी टीम ने दो दिन पहले हुए मासूम की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. दरअसल आरोपी ने बीते मंगलवार को एक 7 साल के मासूम को खेत मे ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दी थी. वहीं इस मामले पर आरोपी से पूछे जाने पर कहा कि मेरी कोई संतान नहीं है. जिस वजह से मुझे पड़ोसी चिढ़ाते थे. इस वजह से मैंने हत्या कर दी. आरोपी ने कहा कि मैंने मासूम को पहले नमकीन दिलाया फिर खेत में ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दी.
अभियुक्त का नाम दीपू है और वो मासूम का पड़ोसी है. आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसकी शादी 3 वर्ष पहले हुई थी, लेकिन कोई संतान नहीं था. बच्चे के लिए उसने ने झाड़-फूंक करने वाले कई लोगों का सहारा लिया. उसने कहा कि झाड़-फूंक करने वालों ने बताया की तुम्हारे पड़ोसियों ने ही टोटका करा दिया है. मामले की तहकीकात के दौरान उसने बताया कि कोई संतान नहीं होने का कारण मेरे पड़ोसी मेलेराम और उनकी पत्नी पूनम चिढ़ाते थे. बता दें कि मृतक मासूम मेलेराम और पूनम का बेटा था.
वहीं आरोपी ने आगे कहा कि आक्रोश में उसने बीते मंगलवार को मेलेराम के लड़के अरुण को अपने साथ दुकान ले गया जहां पहले उसके लिए नमकीन खरीदी, फिर अरुण को अपने साथ अरहर के खेत में लेकर गया और फिर गला दबाकर उसको मार दिया. आरोपी ने बताया कि इस घटना के बाद वो काफी डर गया था और घर से भाग गया था. आखिरकार पुलिस ने जांच और साक्ष्य के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
वहीं सीओ भिनगा ने बताया कि दस दिसंबर को हरदत्त नगर गिरन्ट थाना क्षेत्र में एक 7 वर्षीय बालक की हत्या कर दी गई थी. जिसमें अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था. उन्होंने कहा कि अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story