भारत
ट्विटर के नए 'एक्स' लोगो की तेज रोशनी से परेशान हुए पड़ोसी
jantaserishta.com
30 July 2023 11:18 AM IST

x
सैन फ्रांसिस्को: ट्विटर बिल्डिंग पर तेज लाइटिंग के साथ बड़े एक्स लोगो ने आसपास की बिल्डिंग में रहने वाले लोगों को हैरान कर दिया है। एलन मस्क द्वारा संचालित कंपनी ने शहर में अपने मुख्यालय पर एक बड़ा एक्स लोगो लगाया, जिसकी काफी तेज रोशनी है। अब, आसपास रहने वाले लोग 'एक्स' लोगो से आने वाली रोशनी को रोकने के लिए विंडो ब्लाइंड्स खरीदने के बारे में सोच रहे हैं।
एक्स मुख्यालय के आसपास के लोग 'एक्स' लोगो की तेज रोशनी से परेशान हैं और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''मुझे गुस्सा आ रहा है। आप अपने बेडरुम के ठीक सामने इस 'एक्स' साइन की कल्पना करें।''
मस्क ने रविवार को कहा कि एक्स सैन फ्रांसिस्को नहीं छोड़ेगा। उन्होंने कहा, "एक्स (पहले ट्विटर) के मुख्यालय को सैन फ्रांसिस्को से बाहर ले जाने के लिए काफी भारी भरकम प्रोत्साहन दिए जा रहे हैं। शहर से एक के बाद एक कंपनियां जा रही हैं। इस कारण उन्हें लगता है कि एक्स भी यहां से चला जाएगा।'' मस्क ने कहा, "लेकिन हम ऐसा नहीं करेंगे। आपको पता होता है कि आपका असली दोस्त कौन होगा, जब आपका खराब समय चल रहा होता है। सैन फ्रांसिस्को बहुत सुंदर शहर है, भले ही दूसरे तुम्हें छोड़ दें, हम हमेशा तुम्हारे मित्र रहेंगे।"
पिछले साल दिसंबर में, ट्विटर पर सैन फ्रांसिस्को में अपने कार्यालय स्थान के लिए किराए में 136,250 डॉलर का भुगतान करने में विफल रहने के लिए मुकदमा दायर किया गया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





