भारत

पड़ोसी के किरायेदार युवक महिला के घर में घुसे, फिर...

jantaserishta.com
14 Jan 2022 3:19 PM IST
पड़ोसी के किरायेदार युवक महिला के घर में घुसे, फिर...
x
जानिए पूरा मामला।

लोनी: गाजियाबाद जिले के लोनी बॉर्डर थानाक्षेत्र की बलराम नगर कॉलोनी में 22 जुलाई को सरोज बाला नाम की महिला की हत्या उसके पड़ोसी के घर किराए पर रहने वाले दो युवकों ने की थी। तीन दिन पहले दिल्ली के करावल नगर में हुई महिला की हत्या के आरोप में पकड़े गए दो युवकों ने घटना में संलिप्तता कबूल की है। दिल्ली पुलिस की सूचना पर पहुंची लोनी बॉर्डर पुलिस को दोनों आरोपियों ने बताया कि वह चोरी करने सरोज बाला के घर में घुसे थे। इस दौरान सरोज बाला ने उन्हें देख लिया था। पकड़े जाने के डर से उन्होंने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी।

22 जुलाई को लोनी बॉर्डर थानाक्षेत्र की बलराम नगर कॉलोनी में सरोज बाला नाम की महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। वारदात की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को घर में रखा कैश व जेवर गायब मिले थे। इसके बाद लूटपाट के बाद हत्या की आशंका जताते हुए मृतका के बेटे ने लोनी बॉर्डर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी कड़ी में दिल्ली के करावल नगर थाना पुलिस ने लोनी बॉर्डर पुलिस से संपर्क किया। करावल नगर पुलिस ने बताया कि उन्होंने अपने यहां हुई हत्या के आरोप में दो आरोपी पकड़े हैं। पूछताछ में उन्होंने 22 जुलाई को बलराम कॉलोनी में सरोज बाला नाम की महिला की हत्या की बात भी कबूल की है।
लोनी बॉर्डर थाना एसएचओ सचिन कुमार ने बताया कि अमन और आकाश बीती 10 जनवरी को करावल नगर के कपड़ा कारोबारी के घर में चोरी करने घुसे। इसी दौरान वहां महिला तारा बौद्ध ने उन्हें देख लिया तो उसकी कैंची से गोदकर हत्या कर दी थी।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की पहचान बलराम नगर कॉलोनी निवासी अमन और आकाश के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह पहले सरोज बाला के पड़ोसी के घर में किराए पर रहते थे। दोनों ने सरोज बाला के घर में चोरी की योजना बनाई। 22 जुलाई को वह पहचान छिपाने के लिए महिलाओं के कपड़े पहनकर सरोज बाला के घर में चोरी करने घुस गए। उन्होंने घर में रखे करीब सवा लाख रुपये और जेवर चोरी कर लिए। इसी दौरान सरोजबाला ने उन्हें देख लिया। पोल खुलने पर दोनों ने सरोज बाला की मुंह और गला दबाकर हत्या कर दी और माल लेकर फरार हो गए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story