भारत

पड़ोसियों ने घेरकर युवक को उतारा मौत के घाट, बुजुर्ग की देखभाल करना पड़ गया भारी

jantaserishta.com
6 Nov 2024 10:49 AM IST
पड़ोसियों ने घेरकर युवक को उतारा मौत के घाट, बुजुर्ग की देखभाल करना पड़ गया भारी
x
फैली सनसनी.
देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया में 4 नवम्बर की देर शाम घर लौट रहे 22 साल के शुभम राव को उसके पड़ोसियों द्वारा घेरकर उसकी हत्या कर दी गई. मामले में पुलिस ने आर्यन राव,अंश राव व इसकी मां रंभा देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इनके पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू व धारदार हथियार भी बरामद कर लिया है.
आरोपियों का परिवार झगड़ालू व मनबढ़ प्रवृत्ति का है. इनके गांव में किसी से भी अच्छे सम्बंध नही है. महिला का पति भी प्रताड़ना के चलते बाहर रहकर नौकरी करता है. घर पर आर्यन 23,अंश 21 व रम्भा देवी रहती है. सास की पिछले साल मृत्यु हो चुकी है. ग्रामीणों की मानें तो यह अपनी सास व दादी को भी काफी प्रताड़ित करते थे जिसकी वजह से बुजुर्ग महिला मृतक के घर चली जाया करती थी. चूंकि पटिदारी भी थी लिहाजा मृतक के परिवार वाले भोजन वगैरह करा देते थे और बुजुर्ग महिला का आदर सत्कार कर देते थे. इससे आरोपी परिवार आए दिन झगड़ा भी करता था.
4 नवम्बर की शाम सात बजे के लगभग शुभम राव चौराहे से दूध लेकर घर लौट रहा था तो आरोपियों ने उसे अपने घर के सामने घेर लिया और धारदार हथियार से हमला कर दिया. शुभम ने भागने की कोशिश की लेकिन भाग नहीं पाया.उसे घायल हालत में गोरखपुर ले जाया गया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. SP संकल्प शर्मा ने बताया कि शुभम राव की चाकू मारकर हत्या किए जाने के मामले में सुसंगत धाराओं में शिकायत दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
गौरतलब है कि थाना गौरीबाजार ग्राम बखरा निवासी दयाशंकर राव की छोटी सी एक दुकान है. इनकी बेटी की शादी हो चुकी है और बेटा शुभम प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता है. उसने अभी सिपाही भर्ती की परीक्षा दी थी और रिजल्ट का इंतज़ार कर रहा था. वह चार नवम्बर को अपनी बहन को छठ पर्व पर गांव लेकर आया था और अपने भांजे के लिए दूध लेकर घर लौट रहा था कि उसपर हमला हो गयाय सूचना पर एसपी एडिशनल एसपी कल दिन में घटनास्थल पर पहुंचे थे परिजनों से पूछताछ की और आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई के लिए पुलिस जुट गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story