भारत

Rape: पड़ोसी के रिश्तेदार ने किया गंदा काम, मायके में हैवानियत का शिकार बनी महिला

Nil dhankar
3 July 2024 6:21 AM IST
Rape: पड़ोसी के रिश्तेदार ने किया गंदा काम, मायके में हैवानियत का शिकार बनी महिला
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी UP News । जौनपुर Jaunpur में हैरान कर देने वाली एक वारदात सामने आई है। यहां मायके आई महिला के साथ उसके पड़ोसी के वहां रिश्‍तेदार ने असलहा दिखाकर रेप कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर जौनपुर के सुजानगंज थाने Sujanganj Police Station की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। घटना शनिवार रात की बताई जा रही है।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि वह अपने पिता के घर में रहती है। शनिवार की रात में सो रही थी, उसके पिता बाहर सोए थे। इसी दौरान पड़ोस में रिश्तेदारी में आए एक युवक घर के अंदर पहुंच गया। उसने असलहा दिखाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

घटना के बाद आरोपी रात में ही रिश्तेदार के यहां से अपने घर चला गया। पुलिस के अनुसार, महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। प्रभारी निरीक्षक घनानंद त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी अवधेश चौहान पुत्र हनुमान दीन चौहान निवासी मुरैला बाजार, तेजीबाजार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Next Story