भारत

फिल्म काबिल की तरह वारदात को दिया अंजाम, अंधी महिला से पड़ोसियों ने किया गैंगरेप

Shantanu Roy
16 Jun 2023 4:24 PM GMT
फिल्म काबिल की तरह वारदात को दिया अंजाम, अंधी महिला से पड़ोसियों ने किया गैंगरेप
x
बड़ी खबर
उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन में शर्मनाक घटना सामने आई है। जिले के उन्हेल थाना क्षेत्र में चार लोगों ने नेत्रहीन महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस सामूहिक दुष्कर्म का प्रकरण तीन दिनों बाद उन्हेल थाने में उस समय दर्ज हुआ, जब महिला का बेटा पुणे से घर आया और थाने पहुंचकर उसने पुलिस को सारी बात बताई। उन्हेल थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नेत्रहीन महिला से उसके तीन पड़ोसी व एक रिश्तेदार ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने पर उसका भतीजा पहुंचा तो आरोपित उसे धक्का देकर वहां से भाग निकले। पुलिस ने चारों आरोपितों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपित नाबालिग है। टीआइ अशोक शर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 45 साल की महिला नेत्रहीन है। उसका पुत्र पुणे में नौकरी करता है। यहां वह अपने रिश्तेदारों के यहां रह रही थी।
तीन दिन पूर्व रात में महिला लघुशंका के लिए घर से बाहर निकली थी। उसी दौरान तीन पड़ोसी व एक रिश्तेदार घर में घुस गए और महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने शोर मचाया तो उसका भतीजा वहां पहुंचा था। जिस पर वह चारों आरोपित उसे धक्का देकर वहां से भाग निकले थे। महिला ने इसकी जानकारी अपने पुत्र को दी थी। गुरुवार को महिला का पुत्र उन्हेल पहुंचा और आरोपितों के खिलाफ शिकायत की थी। इस पर पुलिस ने शुक्रवार को सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपित नाबालिग है। उन्हेल थाना प्रभारी अशोक शर्मा ने बताया कि ग्राम लसूड़ीचौघड़ में रहने वाली 40 वर्षीय नेत्रहीन महिला के साथ गांव के ही चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। आरोप है कि 13 जून 2023 की रात में गांव के ही चार युवक अंकित, कृष्णा सिंह, कार्तिक, और नीलेश भानमता ने उस समय सामूहिक दुष्कर्म किया जब रात्रि के समय उक्त महिला लघुशंका के लिए घर से बाहर निकली थी। तभी इन चारों आरोपियों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और भाग गए। महिला गांव में अकेली रहती है और उसका लड़का पुणे में रहता है। महिला ने लड़के को घटना की जानकारी दी। लड़का उन्हेल पहुंचा और महिला को लेकर थाने आया। शुक्रवार को इस मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज करवाया गया है। थाना प्रभारी अशोक शर्मा ने बताया कि घटना में सभी आरोपी फरार हैं।
Tagsअंधी महिला से रेपअंधी महिला से गैंगरेपअंधी महिला से बलात्कारअंधी महिला से सामूहिक बलात्कारअंधी महिला से दुष्कर्मअंधी महिला से सामूहिक दुष्कर्मअंधी महिला से हैवानियतRape of a blind womangang rape of a blind womanrape of a blind womancruelty to a blind womanएमपी न्यूज हिंदीमध्यप्रदेश न्यूजमध्यप्रदेश की खबरमध्यप्रदेश लेटेस्ट न्यूजमध्यप्रदेश क्राइममध्यप्रदेश न्यूज अपडेटमध्यप्रदेश हिंदी न्यूज टुडेमध्यप्रदेश हिंदीन्यूज हिंदीन्यूज मध्यप्रदेशमध्यप्रदेश हिंदी खबरमध्यप्रदेश समाचार लाइवmp news hindimadhya pradesh newsmadhya pradesh ki khabarmadhya pradesh latest newsmadhya pradesh crimemadhya pradesh news updatemadhya pradesh hindi news todaymadhya pradesh hindinews hindinews madhya pradeshmadhya pradesh hindi newsmadhya pradesh news liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story