भारत

फ्लैट से बदबू आने के बाद पड़ोसियों ने की शिकायत, अंदर का खौफनाक मंजर देख सहमे

jantaserishta.com
3 Aug 2021 1:02 PM IST
फ्लैट से बदबू आने के बाद पड़ोसियों ने की शिकायत, अंदर का खौफनाक मंजर देख सहमे
x
पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

महाराष्ट्र (Maharashtra) के नवी मुंबई (Navi Mumbai) में एक फ्लैट से दो बहनों का शव फंदे से लटकता मिले हैं. घटना सोमवार को सामने आई जब 33 वर्षीय लक्ष्मी पंथारी और उनकी 26 वर्षीय बहन स्नेहा पंथारी के पड़ोसियों ने उनके घर से बदबू आने की शिकायत की. घटना एयरोली सेक्टर 10 की है.

शिकायत के बाद मौके पर पुलिस पहुंची. पुलिस ने घर का दरवाजा खोला तो दोनों बहनों के शव छत से लटकते मिले. शव सड़ना शुरू हो चुके थे जिसकी वजह से आसपास बदबू फैल रही थी. पुलिस को अंदेशा हैं कि दोनों बहनों ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है. एक्सिडेंटल डेथ का केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. कहा जा रहा है कि माता और पिता के जाने के बाद दोनों उदास थीं.
पुलिस अधिकारी के मुताबिक दोनों बहने घर पर प्राइवेट ट्यूशन देती थीं. कभी कभार ही पड़ोसियों से मिलती थीं. कुछ साल पहले दोनों के पिता की मौत हो गई थी. वहीं उनकी मां ने भी सुसाइड कर लिया था. पुलिस के मुताबिक दोनों को आखिरी बार शुक्रवार को देखा गया था. इस मामले में आगे की जांच जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story