भारत

पड़ोसियों ने कर दी परिवार की धुनाई, आवारा कुत्तों को खाना खिलाना पड़ा भारी

jantaserishta.com
15 May 2024 4:39 PM IST
पड़ोसियों ने कर दी परिवार की धुनाई, आवारा कुत्तों को खाना खिलाना पड़ा भारी
x

सांकेतिक तस्वीर

साथ ही गली में घूमने वाले कुत्तों को भी पीट दिया.
अमृतसर: पंजाब के अमृतसर (Amritsar) में आवारा कुत्तों को खाना खिलाना एक परिवार को महंगा पड़ गया. पड़ोसियों ने कुत्तों को खाना देने वाले परिवार के साथ जमकर मारपीट की. साथ ही गली में घूमने वाले कुत्तों को भी पीट दिया. मारपीट के शिकायत पीड़ित परिवार ने थाने में की है. कुत्तों को खाना देने वाले परिवार का कहना है कि उनके पड़ोसियों को यह अच्छा नहीं लगता था कि हमलोग आवारा कुत्तों को रोज खाना दें. इस कारण वेलोग कुत्तों को मारकर भगा देते थे.
गेट हकीमा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले इलाके में एक परिवार जो आवारा कुत्तों को खाना खिलाता है और उनकी देखभाल करता है. वेलोग अपनी गली में घूम रहे आवारा कुत्तों को रोटी देकर इंसानियत दिखा रहे थे, लेकिन कुछ लोगों को इस परिवार की दरियादिली रास नहीं आई. इसके बाद गली में कुत्तों को खाना दे रहे परिवार को बेरहमी से पीट दिया गया. पीड़ित परिवार का कहना है कि पड़ोसियों को यह बर्दाश्त नहीं होता था कि हमलोग कुत्तों को खाना दे. वेलोग अक्सर कुत्तों को मारकर गली से भगा देते थे.
पिटाई से घायल शख्स राजकुमार की पत्नी पलक ने बताया कि वे लोग थाना गेट हकीम इलाके के गुरबख्श नगर में रहते हैं और अक्सर अपनी गली में कुत्तों को खाना देते हैं. यह बात उनके पड़ोसी को बर्दाश्त नहीं था. इस कारण वेलोग कुत्तों को पीटते थे. जब उन्होंने दूसरे दिन कुत्तों को खाना दिया तो उनलोगों ने उन्हें भी पीटा और कुत्ते को भी पीटा गया. इस दौरान कुत्ता भी गंभीर रूप से घायल हो गया और राजकुमार नाम का शख्स भी गंभीर रूप से घायल हो गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story