भारत

पड़ोसी का कारनामा: बुजुर्ग को कुत्ते से कटवाया, बुलानी पड़ी पुलिस

jantaserishta.com
13 Nov 2024 11:41 AM IST
पड़ोसी का कारनामा: बुजुर्ग को कुत्ते से कटवाया, बुलानी पड़ी पुलिस
x

सांकेतिक तस्वीर

पुलिस को बुलाया गया.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ के वृन्दावन योजना इलाके से एक अजीब मामला सामने आया है. यहां एक शख्स पर जरा सी बात पर ऐसा चिढ़ा कि सामने वाले पर अपने कुत्ते और कुछ आवारा कुत्तों से हमला करवा दिया. यहां उन्हें बचाने आए उनके पड़ोसी को भी कुत्तों ने काट लिया.
दरअसल, पीड़ित केसी श्रीवास्तव अपनी पत्नी और बेटी के साथ खाना खाने के बाद अपार्टमेंट वियानहाइट्स में टहल रहे थे. आरोप है कि इस दौरान अपार्टमेंट में ही रहने वाले अभिषेक गुप्ता अपनी पत्नी और अपने पालतू कुत्ते सहित कुछ स्ट्रीट डॉग के साथ गेट पर खड़े थे. तभी उनमें से एक कुत्ते ने केसी श्रीवास्तव पर अटैक किया. जब श्रीवास्तव ने इसकी शिकायत कुत्ते के मालिक अभिषेक गुप्ता से की तो वह भड़क गया. वह डंडे से कुत्ते के बजाय पीड़ित को ही मारने लगा.
बचाने के लिए आगे आई श्रीवास्तव की बेटी को भी उसने धक्का दे दिया जिससे उसके हाथ में चोट लग गई. तभी कुत्ते आक्रामक हो गए जिनसे बचने के लिए पीड़ित ने अपने पड़ोसी प्रफुल्ल मिश्रा सहित अन्य लोगों को बुलाया. लेकिन आरोपी ने अपने पालतू कुत्ते सहित अन्य स्ट्रीट कुत्तों को पीड़ित की तरफ काटने के लिए छोड़ दिया. ऐसे में पालतू कुत्ते ने पीड़ित और पड़ोसी प्रफुल्ल मिश्रा को कई जगह से काट लिया.
पीड़ितों ने किसी तरीके से 112 डायल कर पुलिस को बुलाया. आरोप है कि सोसाइटी में इससे पहले भी कुत्तों ने कई लोगों को दौड़ाया है. पीड़ित को कई जगह से कुत्ते ने काट लिया है. आरोपी यह भी है कि आरोपी अभिषेक गुप्ता शराब पीकर कुत्तों को टहलाते हैं. लखनऊ के पीजीआई थाना में पीड़ित की तरफ से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. बता दें कि पीड़ित केसी श्रीवास्तव एक रिटायर्ड बैंक मैनेजर है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story