भारत
पड़ोसी ने युवती को बनाया निशाना, सदमे में भाई ने उठाया ये कदम
jantaserishta.com
20 Nov 2024 11:59 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
धनबाद: धनबाद के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जीतपुर में मंगलवार की दोपहर पड़ोसी ने युवती के साथ ज्यादती की। नाबालिग बहन के साथ ज्यादती के सदमे में भाई ने आत्महत्या करने की कोशिश की। घरवाले व आसपास के लोगों के प्रयास से फंदे से लटके भाई को खोलकर उतारा गया। इस घटना के बाद बस्ती के लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि नाबालिग अपने घर के समीप अकेले थी। तभी पड़ोसी युवक ने अकेला पाकर उसके साथ ज्यादती की। पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। यह बात पूरे क्षेत्र में फैल गई। आसपास की सैकड़ों महिलाएं व पुरुष जुट गए। आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत करने पीड़ित परिवार जोड़ापोखर थाना पहुंचे। इस बात की सूचना मिलते ही आरोपी युवक के परिजन भी पीछे से थाना पहुंच गए। मामला दर्ज नहीं करने का दबाव बनाने लगे।
देर शाम तक थाने के समीप भीड़ लगी रही। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक पूर्व में भी एक लड़की के साथ ज्यादती करने के मामले में जेल जा चुका है। उसके पिता शिक्षक हैं, जबकि पीड़िता के पिता मजदूरी करते हैं। थाने में एफआईआर दर्ज नहीं हो, इसको लेकर पैरवीकार थाना का चक्कर लगा रहे हैं। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





