भारत

पड़ोसी ने किया महिला के साथ रेप, बेटे के सामने बनाया हवस का शिकार

jantaserishta.com
27 July 2021 7:53 PM IST
पड़ोसी ने किया महिला के साथ रेप, बेटे के सामने बनाया हवस का शिकार
x

फाइल फोटो 

शर्मनाक घटना

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक महिला के साथ रेप की घटना सामने आई है. पीड़ित परिवार जब थाने में इसकी शिकायत लेकर पहुंचा तो पुलिस ने छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया. लेकिन पीड़िता का पति पुलिस के सामने चिल्ला चिल्ला कर बोलता रहा कि उसकी पत्नी के साथ बलात्कार हुआ है. लेकिन उसकी एक नहीं सुनी गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला हमीरपुर जिले के मुस्कार थाना क्षेत्र का है. पीड़िता का आरोप है कि जब वो घर पर अकेले थी तो पड़ोस में रहने वाले शख्स ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया. जिसका चश्मदीद गवाह उसका बेटा है. लेकिन जब इस घटना की शिकायत लेकर वो थाने पहुंचे तो पुलिस ने सिर्फ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया. जबकि पीड़िता बलात्कार की बात कर रही है.

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और महिला का मेडिकल करने की बात कह रही है. इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. वहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि हल के दिनों में हमीरपुर में महिलाओं के साथ अपराध की संख्या में इजाफा हुआ है. इसलिए पुलिस महिला अपराधों को छुपाने की कोशिश कर रही है. वहीं पीड़ित परिवार का कहना है उन्हें न्याय चाहिए और आरोपी को सख्त सजा. इस घटना के बाद पीड़ित परिवार में सदमे में है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story